लाइव न्यूज़ :

12 साल की भतीजी के साथ चाचा ने बस में किया रेप, पानी में मिलाकर पिलाई थी नशीली दवा

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 10:42 IST

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले बच्ची को पानी में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया और बेहोश कर दिया फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टी हुई है।घर पहुंचने के बाद भी बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। जिसके बाद मां ने जब पूछा तो उसने सारी बातें बताई।

राजस्थानजयपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। एक शख्स ने चलती बस में अपनी 12 साल की भतीजी के साथ रेप किया है। भतीजी से रेप के आरोप में चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता बच्ची कक्षा पांचवीं की छात्रा है। भतीजी अपने चाचा के साथ स्लीपर बस में मध्य प्रदेश के एक गांव के जयपुर जा रही थी। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के साथ उसकी मां और उसके कुछ रिश्तेदार भी थे। पीड़िता की मां ने रविवार( 17 नवंबर) को एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना शुक्रवार 15 नवंबर की है। 

पीड़िता के मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले बच्ची को पानी में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया और बेहोश कर दिया फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने मां को सारी बात बताई। 

कहा जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद भी बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। जिसके बाद मां ने जब पूछा तो उसने सारी बातें बताई। बच्ची ने बताया, बस में चाचा ने पानी पीने को दिया था जिसके बाद मैं सो गई थी और जब नींद खुली तो मैं आधे-अधूरे कपड़े में थी। उसके बाद चाचा ने मारपीट कर मुझे कपड़े पहनवाएं।' बच्ची को घर के बाहर छोड़ने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश रही है।  

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना