लाइव न्यूज़ :

#MeToo: यौन शोषण के आरोप झेल रहे सेलेब मैनेजर ने की आत्महत्या की कोशिश, ऐसे किया गया रेस्क्यू

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 19, 2018 16:48 IST

पुलिस के मुताबिक,आत्महत्या करने जा रहे अनिर्बन ब्लाह काफी उदास थे और रो रहे थे। अनिर्बन ब्लाह ने ही पुलिस को बताया कि #MeToo मूवमेंट के तहत उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं, जो झूठ हैं।

Open in App

सेलिब्रिटी मैनेजमेंट एजेंसी क्वान इंटरटेनमेंट के को-फाउंडर अनिर्बन ब्लाह ने शुक्रवार (19 अक्टूबर) को मुंबई के वाशी स्थित पुराने ब्रिज के पास 12:30 रात में सुसाइड करने की कोशिश की। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मुंबई के ट्रैफिक पुलिस ने दी है। खबरों के मुताबिक अनिर्बन ब्लाह क्वान इंटरटेनमेंट के फाउंडर्स में एक हैं। कुछ दिनों पहले उनपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें उनके पद को छोड़ने के लिए कहा गया है। 

ऐसे किया गया रेस्क्यू

अखबार 'द हिंदू' के मुताबिक, मुंबई के वाशी ट्रैफिक पुलिस ने अनिर्बन दास ब्लाह को आत्महत्या करने से बचाया है, जब वह मुंबई के वाशी स्थित पुराने ब्रिज से कूदने जा रहे थे। 

वाशी के ट्रैफिक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, हमें सूचना मिली कि कोई अकेला शख्स ब्रिज पर आत्महत्या करने जा रहा है। हमें इस बात को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना था। इसलिए हमने अंधेरे में ब्रिज के नीचे नेट वाली जाली लगाई थी। लेकिन जैसे ही अनिर्बन ब्लाह ब्रिज पर चढ़ रहे थे तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसे बचाया गया। 

अनिर्बन ब्लाह ने कहा- #MeToo के आरोप गलत

पुलिस के मुताबिक,आत्महत्या करने जा रहे अनिर्बन ब्लाह काफी उदास थे और रो रहे थे। अनिर्बन ब्लाह ने ही पुलिस को बताया कि #MeToo मूवमेंट के तहत उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं, जो झूठ हैं। इस बात से वह काफी परेशान होकर आत्महत्या करना चाहते थे।  

टॅग्स :# मी टूमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह