लाइव न्यूज़ :

लड़की ने इंस्टाग्राम पर डाली MeToo पोस्ट, आरोप लगने के बाद 14 वर्षीय किशोर ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2020 11:54 IST

गुरुग्रामः सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कुमार का कहना है कि आत्महत्या की घटना एक अन्य इमारत में रहने वाले मृतक के करीबी दोस्त द्वारा देखी गई। जिसने बताया है कि वह किशोर को देखने गया था, लेकिन उसने आत्महत्या की सूचना नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद 14 वर्षीय किशोर ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद 14 वर्षीय किशोर ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है। यह घटना इंस्टाग्राम ग्रुप 'बॉयज लॉकर रूम' पर कई स्कूली छात्रों के यौन हिंसा पर चर्चा के बीच सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि किशोर एक अपार्टमेंट की इमारत की 11वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था, जहां से वह नीचे कूद गया। उसने यह कदम इंस्टाग्राम पर "MeToo" पोस्ट में एक लड़की द्वारा उसका नाम लिए जाने के बाद उठाया। 

एक अधिकारी ने कहा है कि किशोर के फोन से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पता चला है कि साथी छात्रों ने उसे चेतावनी दी थी कि उससे पुलिस जल्द पूछताछ करने वाली है, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। लड़की द्वारा लगाए गए आरोप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। 

सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कुमार का कहना है कि आत्महत्या की घटना एक अन्य इमारत में रहने वाले मृतक के करीबी दोस्त द्वारा देखी गई। जिसने बताया है कि वह किशोर को देखने गया था, लेकिन उसने आत्महत्या की सूचना नहीं दी। हालांकि गार्डों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक लड़का पूल में खून से सना हुआ है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से परिवार को सूचित किया और लगभग रात साढ़े 11 बजे की घटना है। किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का इस मामले में कहना है कि वे घटना के संबंध में छात्रों से सवाल करेंगे, जिसमें इंटाग्राम पर पोस्ट करने वाली लड़की और कमेंटबाजी करने वाले लोग शामिल हैं।

इस घटना में परिजनों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत आत्महत्या की जांच शुरू की है। शव परीक्षण करने वाले फोरेंसिक विशेषज्ञ दीपक माथुर का कहना है कि मृतक के सिर में चोट सहित कई चोटें आईं हैं, जिसकी वजह से मौत हुई है।

टॅग्स :# मी टूहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना