लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पिता को ही पीट किया अधमरा, पुलिस ने बचाई जान

By भारती द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 23:29 IST

खालिद ये दावा करता रहा है कि वो बच्चे का पिता है लेकिन लोगों ने उसकी नहीं सुनी क्योंकि वो नशे में था।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: देश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। इस अफवाह की वजह से लोग बिना जान-सुने कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। कई जगहों पर इस एक अफवाह की वजह से लोग मॉब लिंचिंग का शिकार हुए हैं और जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसा ही कुछ हुआ है मेंगलुरू में। वहां पर भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में 30 साल के खालिद नाम के युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। 

खबर के अनुसार खालिद दो साल के बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रहा था। किसी बात खालिद ने बच्चे को डांट और मारा, जिसकी वजह से बच्चा जोर-जोर से रो रोने लगा। पास गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को खालिद के ऊपर बच्चा चोरी का शक हुआ, जिसके बाद वो दोनों ही ऑटो का पीछा करने लगे। खालिद बच्चे को लेकर एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए रूका, तब दोनों युवक ने पहले उससे पूछताछ की। लेकिन जब खालिद ने जवाब उनके मन मुताबिक नहीं दिया फिर बच्चा चोर कहकर दोनों उस पीटने लगे। बच्चा चोर का हल्ला सुन धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा हो गई और खालिद को पीटने लगी। खालिद ये दावा करता रहा है कि वो बच्चे का पिता है लेकिन लोगों ने उसकी नहीं सुनी क्योंकि वो नशे में था।

घटनास्थल से किसी शख्स ने फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच खालिद को बचाया और थाने ले गई। पूछताछ के दौरान खालिद ने बताया कि वो बच्चा उसका है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि के लिए खालिद की बीवी को थाने बुलाया। यकीन होने के बाद उसे जाने दिया। पुलिस के मुताबिक, मॉब लिंचिंग की घटना के बाद भी खालिद किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना नहीं चाहता था, इसलिए इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा