लाइव न्यूज़ :

Watch: न्यायिक आयोग के सदस्यों के सामने अतीक-अशरफ हत्याकांड का क्राइम सीन दोहराया गया, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2023 15:47 IST

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे सीन को फिर से तैयार किया, अतीक और हमलावरों के बीच की दूरी को फीते से मापी गई। इसके बाद इस दौरान यह भी देखा कि पुलिस की प्रतिक्रिया में कितना समय लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम सीन को मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर दोहराया गयामामले की जाँच कर रहे न्यायिक आयोग के सदस्यों के सामने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया15 अप्रैल की रात को तीन शूटरों के द्वारा अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का गुरुवार को सीन दोहराया गया। मामले की जाँच कर रहे न्यायिक आयोग के सदस्यों के सामने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। क्राइम सीन को उसी मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर दोहराया गया, जहां 15 अप्रैल की रात को तीन शूटरों के द्वारा दोनों की गोली मारकर हत्या की गई। 

वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे सीन को फिर से तैयार किया, अतीक और हमलावरों के बीच की दूरी को फीते से मापी गई। इसके बाद इस दौरान यह भी देखा कि पुलिस की प्रतिक्रिया में कितना समय लगा। 

मौके पर पुलिस बल के साथ तीनों हत्या के आरोपी भी मौजूद थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित आयोग पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह व पूर्व जज बृजेश कुमार सोनी जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। 

जांच के दौरान आयोग पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगा। 2 महीने में इस केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। हत्या की जांच के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा न्यायिक आयोग का गठन किया गया था। फिलहाल आयोग द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद के मारे जाने के कुछ दिनों बाद, माफिया से नेता बने उनके भाई अशरफ अहमद शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय मारे गए थे।

हत्याकांड में शामिल तीनों हमलावरों ने अहमद और उसके भाई पर 20 से अधिक बार गोली चलाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी था।

 

 

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा