लाइव न्यूज़ :

महरौली हत्याकांड के आरोपी शिक्षक को नहीं है कोई अफसोस, पत्नी और तीन बच्चों का गला काटने पर बोला- जो किया ठीक किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 11:48 IST

पुलिस के पास हत्या से जुड़े तमाम सबूत हैं इस वारदात को कोर्ट में साबित करने के लिए पर्याप्त होंगे। चाकू और आरी बरामद हो गई है, जिससे उसने परिवार की गर्दन काटी।

Open in App

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में शुक्रवार की रात अपनी पत्नी और तीन बच्चों की चाकू से काटकर हत्या करने वाले उपेंद्र शुक्ला को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। रविवार को जेल भेजे जाने से पहले पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी उपेंद्र शुक्ला ने एक बार भी नहीं कहा कि उससे गलती हुई या फिर उसे किसी बात का पछतावा है।

आरोपी के इस बर्ताव से पुलिस भी चौंक गई। उपेंद्र का कहना है कि मुझे हाई बीपी की प्रॉब्लम थी और मेरी पत्नी अर्चना डिलिवरी के बाद से ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रही थी तो ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा? मैंने जो किया ठीक किया।

उपेंद्र को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस जल्द ही चार्जशीट दायर करेगी। पुलिस के पास हत्या से जुड़े तमाम सबूत हैं इस वारदात को कोर्ट में साबित करने के लिए पर्याप्त होंगे। चाकू और आरी बरामद हो गई है, जिससे उसने परिवार की गर्दन काटी। चाकू को 120 रुपये में वह खरीदकर लाया था।

पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने की मशीन से खुद के हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया था लेकिन तुरंत ही उसने इरादा बदल दिया।

सभी को पिलाया था नशीला दूध-पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि हर दिन वह शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक ट्यूशन पढ़ाने जाता था लेकिन शुक्रवार को वह ट्यूशन पढ़ाने नहीं गया। शुक्रवार को ही शाम करीब 4 बजे वह दो लीटर दूध खरीदकर लाया। रात 10 बजे तक जब सबने खाना खा लिया उसके थोड़ी देर बाद ही उसने पत्नी अर्चना और बच्चों से कहा कि आज वह खुद दूध गर्म करके पिलाएगा। पत्नी या सासु मां ही हर रोज दूध गर्म करके क्यों पिलाएं। 

इतना कहने के बाद उसने दूध गर्म किया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। दूध पीने के थोड़ी देर में ही सभी गहरी नींद में सो गए। हां, रात को एक बार नानी ने 42 दिन के नाती को दूध जरूर पिलाया था। 

घटना वाली रात उपेंद्र की सास और भतीजी दूसरे कमरे में और उसका पूरा परिवार एक कमरे में सोया। पहले से ही चाकू और आरी का इंतजाम पक्का करके तैयार उपेंद्र रात करीब 1:30 बजे उठा बारी-बारी से सबकी गर्दन काट दिया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली