लाइव न्यूज़ :

महरौली हत्याकांडः आरोपी शिक्षक का दिल दलहा देने वाला बयान, कहा- हत्या के समय रोने लगा बच्चा तो काट डाला गला

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2019 09:13 IST

Mehrauli Murder Case: पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि हर दिन वह शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक ट्यूशन पढ़ाने जाता था, लेकिन शुक्रवार को वह ट्यूशन पढ़ाने नहीं गया। शुक्रवार को ही शाम करीब 4 बजे वह दो लीटर दूध खरीदकर लाया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 21 जून को आरोपी शिक्षक उपेंद्र शुक्ला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसे इस हत्याकांड को लेकर कोई पछतावा नहीं है।उसने पुलिस को बताया कि कि उसे हाई बीपी की प्रॉब्लम थी और उसकी पत्नी अर्चना डिलिवरी के बाद से ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रही थी तो ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा?

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 21 जून को आरोपी शिक्षक उपेंद्र शुक्ला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसे इस हत्याकांड को लेकर कोई पछतावा नहीं है। साथ ही उसने बताया कि जिस समय वह इस वारदात को अंजाम दे रहा उस समय उसका छोटा बेटा जाग गया था। उसने बताया कि बेटा जैसे ही जागा तो वह रोने लग गया। उसके रोते ही उसका भी गला काट दिया और मारा डाला क्योंकि मुझे सभी की हत्या करनी थी। सभी की हत्या होने के बाद अब मैं अकेला बचा हूं और मैं भी जल्द मर जाऊंगा। आरोपी के इस बर्ताव से पुलिस भी चौंक गई। 

उसने पुलिस को बताया कि कि उसे हाई बीपी की प्रॉब्लम थी और उसकी पत्नी अर्चना डिलिवरी के बाद से ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रही थी तो ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा? उसने जो किया ठीक किया। उपेंद्र को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस जल्द ही चार्जशीट दायर करेगी। पुलिस के पास हत्या से जुड़े तमाम सबूत हैं इस वारदात को कोर्ट में साबित करने के लिए पर्याप्त होंगे। चाकू और आरी बरामद हो गई है, जिससे उसने परिवार की गर्दन काटी। चाकू को 120 रुपये में वह खरीदकर लाया था।

पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने की मशीन से खुद के हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया था, लेकिन तुरंत ही उसने इरादा बदल दिया।

पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि हर दिन वह शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक ट्यूशन पढ़ाने जाता था, लेकिन शुक्रवार को वह ट्यूशन पढ़ाने नहीं गया। शुक्रवार को ही शाम करीब 4 बजे वह दो लीटर दूध खरीदकर लाया। रात 10 बजे तक जब सबने खाना खा लिया उसके थोड़ी देर बाद ही उसने पत्नी अर्चना और बच्चों से कहा कि आज वह खुद दूध गर्म करके पिलाएगा। पत्नी या सासू मां ही हर रोज दूध गर्म करके क्यों पिलाएं? 

इतना कहने के बाद उसने दूध गर्म किया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। दूध पीने के थोड़ी देर में ही सभी गहरी नींद में सो गए। हां, रात को एक बार नानी ने 42 दिन के नाती को दूध जरूर पिलाया था। घटना वाली रात उपेंद्र की सास और भतीजी दूसरे कमरे में और उसका पूरा परिवार एक कमरे में सोया था। पहले से ही चाकू और आरी का इंतजाम पक्का करके तैयार उपेंद्र रात करीब 1:30 बजे उठा बारी-बारी से सबकी गर्दन काट दिया।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर