लाइव न्यूज़ :

Video: मेघालय में जेल से भागे 4 कैदियों की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, जंगल में कैदियों पर लाठी-डंडे बरसाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 11:31 IST

पीटीआई के मुताबिक, ग्राम प्रधान आर. राबोन ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे जब एक कैदी खाने का सामान लेने एक चाय की दुकान पर गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और पूरे इलाके को इसकी खबर दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और कैदियों को पास के जंगल में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्दे10 सितंबर को छह कैदियों का एक समूह जोवाई जेल में कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गए थे। पांच रविवार को लगभग 70 किलोमीटर दूर शांगपुंग गांव पहुंच गए जहां गांववाले उन्हें पहचान गए वीडियो में डंडे लिए गुस्साए गांव वाले दिख रहे हैं, जिन्होंने कैदियों को पकड़ रखा है और उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं।

शिलांगः मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में जेल से भागे चार विचाराधीन कैदियों की भीड़ ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 10 सितंबर को छह कैदियों का एक समूह जोवाई जेल में कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गया और उनमें से पांच रविवार को लगभग 70 किलोमीटर दूर शांगपुंग गांव पहुंच गए। पीटीआई के मुताबिक, ग्राम प्रधान आर. राबोन ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे जब एक कैदी खाने का सामान लेने एक चाय की दुकान पर गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और पूरे इलाके को इसकी खबर दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और कैदियों को पास के जंगल में ले गए।

घटना के एक कथित वीडियो में डंडे लिए गुस्साए गांव वाले दिख रहे हैं, जिन्होंने कैदियों को पकड़ रखा है और उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने कैदियों का नजदीकी जंगल तक पीछा किया। घटना का कथित वीडियो सामना आया है, जिसमें आक्रोशित ग्रामीण कैदियों को डंडे आदि से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। राबोन ने बताया कि हमले में चार कैदियों की मौत हो गई जबकि एक कैदी भाग गया।

जेल महानिरीक्षक जे.के. मराक ने कहा, “यह सच है कि ग्रामीणों के एक समूह ने चार फरार कैदियों को पकड़कर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मैं और जानकारी की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” अधिकारियों ने कहा कि रमेश डीखर नामक कैदी भीड़ से बचकर भाग गया जबकि छठा कैदी हमले के दौरान कहीं नजर नहीं आया।

पुलिस ने कहा, “दो व्यक्तियों को अगस्त में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।” वेस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक बी.के मराक ने कहा, “जोवाई थाने में जेल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब तक उनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए जेल कर्मियों में एक मुख्य वार्डन और चार वार्डन शामिल हैं।” 

टॅग्स :मेघालयक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा