लाइव न्यूज़ :

पिता के सामने 25 वर्षीय प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर मार डाला, मृतका के पिता बोले- कोई रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी बेटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 16:35 IST

Meghalaya: पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक उनके पास गया और युवती से बहस करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक, युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।स्थानीय लोगों ने युवती के लिए न्याय की मांग की है।

मैरंगः मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की उसके पिता के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है जब युवती अपने पिता के साथ मैरंग पिंडेंगुमियोंग गांव के एक बाजार में फसल बेचने गई थी। मृतका की पहचान मावखाप गांव निवासी फिरनैलिन खरसिंटियू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक उनके पास गया और युवती से बहस करने लगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अचानक, युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। युवती को तुरंत मैरंग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ मौके से भागने की कोशिश कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हत्या का मकसद आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।’’ मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी युवक से कोई रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती, इस बात से खफा होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से जिले में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने युवती के लिए न्याय की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेघालयहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?