लाइव न्यूज़ :

मेरठः सपा और बसपा सरकार में मंत्री रहे चुके हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी की 17 बीघा जमीन कुर्क, कीमत करीब तीन करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 14:14 IST

पुलिस ने 31 मार्च, 2022 को अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी पर छापा मारा था। इसमें याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 को नामजद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।याकूब कुरैशी के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत एक मामला दर्ज हुआ था जिला प्रशासन के निर्देश पर उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

मेरठःउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकारों में मंत्री रह चुके हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी की 17 बीघा जमीन गिरोहबंद अधिनियम में दर्ज एक मामले के तहत कुर्क कर ली गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि याकूब कुरैशी के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें जिला प्रशासन के निर्देश पर उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के पीपली खेड़ा गांव में कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी के नाम दर्ज 17 बीघा जमीन को जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गयी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि याकूब कुरैशी की अब तक 24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और निकट भविष्य में और संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से मीट पैकेजिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में गैंगस्टर का मुकदमा भी हाजी याकूब और उनके परिवार के सदस्यों पर दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 31 मार्च, 2022 को अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी पर छापा मारा था। इसमें याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 को नामजद किया गया था। नवंबर 2022 में याकूब कुरैशी परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल, याकूब कुरैशी के दोनों बेटे जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली