लाइव न्यूज़ :

Meerut Saurabh Kumar Murder Case: मरी मां से बात करता था प्रेमी साहिल?, प्रेमिका मुस्कान देती थी साथ, सौरभ के माता-पिता बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 17:55 IST

Meerut Saurabh Kumar Murder Case: सौरभ की मां रेणु देवी ने कहाकि ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था।सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था। वह (सौरभ की बेटी) कह रही थी, ‘पापा ड्रम में हैं’।

Meerut Saurabh Kumar Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, सौरभ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुस्कान के माता-पिता का यह कहना कि उन्हें घटना के बारे में पहले से पता नहीं था, पूरी तरह गलत है। सौरभ की मां रेणु देवी ने कहा, ‘‘ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था।

कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे।’’ यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ लोगों से पता चला है कि वह (सौरभ की बेटी) कह रही थी, ‘पापा ड्रम में हैं’।’’

हालांकि इस बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बच्ची के परिवार वालों ने उसे बता दिया होगा या जब मुस्कान परिवार वालों को घटना की कहानी सुना रही होगी तब बच्ची वहीं मौजूद होगी। सिंह ने कहा कि बच्ची को इस बारे में कुछ पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस अदालत में आवेदन करेगी। सिंह ने कहा कि मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले साल नवंबर से ही अपने पति सौरभ की हत्या करने की साजिश रच रही थी। वहीं, इस मामले में यह भी सामने आया है कि साहिल शुक्ला अंधविश्वासी था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साहिल की मां का निधन हो चुका है और इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से ‘स्नैपचैट’ की एक फर्जी आईडी बनाई और फिर अपने प्रेमी साहिल को कहा कि ‘‘तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा।’’

सिंह ने बताया कि दरअसल मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वह साहिल की मां से बात कर सकती है। इसके बाद मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा, जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके। सिंह ने बताया कि मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके।

उन्होंने बताया कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदे और बेहोशी की दवाई खरीदी तथा हत्या को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुस्कान को इस बात का पता था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजन उसके बारे में पूछताछ करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि सौरभ दो साल से बाहर रह रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशहत्याPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट