लाइव न्यूज़ :

Meerut Police SP MLA: 1995 में सड़क जाम कर की तोड़फोड़, कई दिनों से लापता सपा विधायक रफीक अंसारी बाराबंकी से अरेस्ट, मेरठ पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2024 12:15 IST

Meerut Police SP MLA: 1995 में मेरठ के सिविल लाइंस थाने में जाम लगाने और तोड़फोड़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अंसारी पिछले कई दिनों से लापता थे।अंसारी के खिलाफ अदालत से कई गैर जमानती वारंट जारी हुए, बावजूद इसके वह अदालत में पेश नहीं हुए। इलाहबाद उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

Meerut Police SP MLA: सड़क जाम करने से जुड़े एक पुराने मामले में मेरठ शहर से समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक रफीक अंसारी को सोमवार को मेरठ जिले की नौचंदी थाना पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर इलाके से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विधायक को सड़क मार्ग से सोमवार देर शाम मेरठ लाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अंसारी पिछले कई दिनों से लापता थे। उनके खिलाफ 1995 में जिले के सिविल लाइंस थाने में जाम लगाने और तोड़फोड़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सिंह ने बताया कि पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी‌। अंसारी के खिलाफ अदालत से कई गैर जमानती वारंट जारी हुए, बावजूद इसके वह अदालत में पेश नहीं हुए। उन्होंने बताया कि इलाहबाद उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। विधायक अंसारी को 1995 के एक मामले उच्च न्यायालय में पेश होना था लेकिन वह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने अंसारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। सपा विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में अंसारी को सोमवार रात करीब नौ बजे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम प्रथम)-एमपीएम/एलए की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ की जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा