लाइव न्यूज़ :

मेरठः फार्म हाउस में अवैध कैसिनो पर छापा, नौ युवतियों समेत 43 अरेस्ट, पकड़े गए युवक-युवतियां दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और नेपाल के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 16:02 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सूचना मिलने पर पुलिस ने ओक्ट्री मैरिज होम में छापा मारकर 34 पुरुषों और नौ महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से सामान तथा करीब छह लाख रुपये की नगदी बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली निवासी कपिल और रवि तथा देहरादून का रहने वाला पीयूष गर्ग मुख्य रूप से जुआ खेलने और खेलाने का कार्य करते हैं।पार्टी के नाम पर अधिक दामों में होटल या रिसोर्ट बुक कर लेते हैं। इवेंट का नाम देकर जुआ खेलाने का काम शुरू किया था।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वॉट टीम एवं थाना परतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मैरेज होम में बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के धंधे का खुलासा करते हुए रविवार को नौ महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक—युवतियां दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के साथ—साथ नेपाल के विभिन्न इलाकों के बताये जाते हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सूचना मिलने पर पुलिस ने ओक्ट्री मैरिज होम में छापा मारकर 34 पुरुषों और नौ महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से सामान तथा करीब छह लाख रुपये की नगदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों में से दिल्ली निवासी कपिल और रवि तथा देहरादून का रहने वाला पीयूष गर्ग मुख्य रूप से जुआ खेलने और खेलाने का कार्य करते हैं।

ये लोग पार्टी के नाम पर अधिक दामों में होटल या रिसोर्ट बुक कर लेते हैं। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने मेरठ के ओक्ट्री मैरिज होम को बुक किया था और एक इवेंट का नाम देकर जुआ खेलाने का काम शुरू किया था।

सजवाण ने बताया कि कपिल और उसके साथियों द्वारा देहरादून और गोवा में भी ऐसे इवेंट कराये जाने की सूचना मिली है, वे अलग-अलग शहरो में ऐसी पार्टियां करते हैं और मेरठ में वे पहली बार जुआ खेलने के लिये ओक्ट्री फार्म हाउस में एकत्र हुए थे।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा