लाइव न्यूज़ :

Meerut police encounter: 300000 रुपये, टैब, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, मोबाइल लूटे, पुलिस ने गोली मार 2 बदमाश को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 11:57 IST

Meerut police encounter: पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीपीनगर में भोला रोड पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से लूटपाट की थी।

Open in App
ठळक मुद्देMeerut police encounter: साजिश रचने में कुल चार बदमाश शामिल थे जिनमें से दो की तलाश की जा रही है।Meerut police encounter: मेरठ के पी. एल. शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Meerut police encounter: दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Meerut police encounter:मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद लूटपाट के एक मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहे घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीपीनगर में भोला रोड पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से लूटपाट की थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात की साजिश रचने में कुल चार बदमाश शामिल थे जिनमें से दो की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर, आयुष विक्रम सिंह ने देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत भोला रोड पर 11 सितंबर को उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये की रकम लूट ली थी। बदमाश एक टैब, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, मोबाइल भी लूट कर ले गये थे।

घटना के संबंध में सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटना में शामिल दो बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने मलियाना बंबा पर घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे मेरठ के पी. एल. शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देशी तंमचा भी बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली