लाइव न्यूज़ :

Meerut Police: यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर एक्शन, 31.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति होगी कुर्क, 32 दोपहिया और चार पहिया वाहन और सात फ्लैट शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2023 12:53 IST

Meerut Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस ने पिछले वर्ष थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से मीट पैकेजिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा कंपनी के निदेशक और सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की थी।चल और अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित किया है और जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मेरठः उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस और प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है। मेरठ पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी की 31.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने ताया कि पुलिस ने पिछले वर्ष थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से मीट पैकेजिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा कंपनी के निदेशक और सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की थी।

जांच में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई लगभग 31 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गयी। सजवाण ने बताया कि जिलाधिकारी ने कुरैशी की इन चल और अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित किया है और जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चिह्नित संपत्तियों में जमीन और भवन दोनों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इनमें 32 के करीब दोपहिया और चार पहिया वाहन तथा कुरैशी और उनके परिजनों के नाम पर खरीदे गए सात भवन भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च, 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद, नवंबर 2022 में याकूब परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?