लाइव न्यूज़ :

Meerut Murder News: बैरक नम्बर 12, न खाना और नहीं किसी बात?, पति की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान को नहीं आई नींद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 16:05 IST

Meerut Murder News: मुस्कान गुमसुम रही और किसी से बात नहीं की और न ही उसने रात में खाना खाया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेज दिया।बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।पति सौरभ राजपूत का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया।

Meerut Murder News: अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने की आरोपी मुस्कान को जेल में पहली रात नींद नहीं आयी। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल में लाया गया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नम्बर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नम्बर 18) में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जेल आने के बाद मुस्कान गुमसुम रही और किसी से बात नहीं की और न ही उसने रात में खाना खाया।

मुस्कान और उसके मित्र साहिल को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेज दिया। मुस्कान के पति सौरभ राजपूत का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला कि मुस्कान और साहिल बचपन से परिचित थे और पहली से आठवीं कक्षा तक साथ-साथ पढ़े थे। दोनों एक सहपाठी द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फिर से जुड़े जिससे उनके बीच फिर से रिश्ता शुरू हुआ। जांच के अनुसार मुस्कान और सौरभ की शादी के तीन साल बाद 2019 में उनका ‘अफेयर’ शुरू हुआ।

व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा मेरठ के एक मॉल में आयोजित पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई, जहां से उनका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने सौरभ की हत्या की साजिश रची क्योंकि वे उसे अपने रिश्ते में बाधा मानते थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट