लाइव न्यूज़ :

जब रक्षक ही बना भक्षक, इंस्पेक्टर ने बंदूक की नोक पर महिला कॉन्स्टेबल का रेप कर बनाया MMS

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2018 19:39 IST

मेरठ एसएसपी मंजिल सैनी ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी साथी महिला कॉन्स्टेबल का पिस्टल के बल पर रेप किया है। इतना ही नहीं रेप के वक्त उसने इस वारदात की वीडियो किल्प भी बनाई। इस एमएमएस को दिखाकर इंस्पेक्टर पिछले सात सालों से महिला कॉन्स्टेबल का शारीरिक शोषण कर रहा है। 

सात सालों से कर रहा है शोषण

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर इंस्पेक्टर ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ कई बार यौन शोषण किया। परेशान महिला कॉन्स्टेबल नें इसकी शिकायत अब मेरठ के एसएसपी से की है। जब इसकी जांच हुई तो महिला का आरोप सही साबित हुआ है। इसके बाद अरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ यहीं के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि 2011 से लगातार उसका यौन शोषण हो रहा है।

दीवाली के दिन बंदूक की नोक पर रेप

जिस पुलिस इंस्पेक्टर पर यह आरोप लगा है, वह अभी मुरादाबाद में तैनात है और  लेडी कॉन्स्टेबल मेरठ में ही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी से एक महीने पहले पीड़ित लेडी कॉन्स्टेबल एसएसपी मंजिल सैनी से मिलने पहुंची थी। वहां जाकर पीड़िता ने बताया कि   साल 2017 में दीवाली के आसपास यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह ने किसी बहाने से उसे मिलने बुलाया था। जब उक्त महिला कॉन्स्टेबल इंस्पेक्टर की बताई जगह पर मिलने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया और रेप की घटना को अंजाम दिया। 

ऐसे मिली आरोपी इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह से 

महिला कॉन्स्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है। ये साल  2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुई थी। 2010 में इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह से महिला कॉन्स्टेबल की मुलाकात बुलंदशहर में हुई थी। इंस्पेक्टर ने एक दिन उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर रेप किया। तब से ही वह उसका रेप कर रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास