लाइव न्यूज़ :

मेरठः पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला और अपनी दो साल की मासूम बेटी की मुंह दबा कर हत्या की, पुलिस से कहा-गंगनहर में पत्नी और बेटी का पैर फिसलने से मौत, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 17:41 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 मार्च को किठौली गांव निवासी आशीष कुमार(38), अपनी पत्नी ज्योति(35) और दो साल की बेटी भव्या के साथ सुबह पूठखास स्थित गंगनहर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष ने पुलिस को बताया था कि गंगनहर में पत्नी और बेटी का पैर फिसलने से दोनों डूब गई थीं।ज्योति का शव करीब 20 किमी दूर बालैनी बागपत स्थित हिंडन नदी में झाड़ी में फंसा मिला। आशीष ने ही मां और बेटी की हत्या कर दोनों के शव अलग-अलग गंगनहर और हिंडन नदी में फेंके थे।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते कथित रूप से अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला और अपनी दो साल की मासूम बेटी की भी मुंह दबा कर हत्या कर दी। मेरठ की देहात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 मार्च को किठौली गांव निवासी आशीष कुमार(38), अपनी पत्नी ज्योति(35) और दो साल की बेटी भव्या के साथ सुबह पूठखास स्थित गंगनहर आए थे। आशीष ने पुलिस को बताया था कि गंगनहर में पत्नी और बेटी का पैर फिसलने से दोनों डूब गई थीं।

बाद में रोहटा पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। भव्या का शव भोला झाल पर मिल गया, जबकि ज्योति का शव करीब 20 किमी दूर बालैनी बागपत स्थित हिंडन नदी में झाड़ी में फंसा मिला। शुरुआत में आशीष ने बताया था कि वे किसी पंडित के कहने पर पूजा करने के लिए गंगनहर आए थे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार, पुलिस प्रारंभ से ही घटना को संदिग्ध मान कर चल रही थी। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची का शव जो दफना दिया गया था, उसे भी जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद आशीष से पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि आशीष ने ही मां और बेटी की हत्या कर दोनों के शव अलग-अलग गंगनहर और हिंडन नदी में फेंके थे। हत्या की वजह के बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने गिरफ्तार युवक के हवाले से बताया कि उसका किसी महिला से प्रेम संबंध था।

इसका पता आरोपी युवक की पत्नी को भी था। इसलिए इस बात को लेकर घर में काफी लड़ाई भी होती थी। उधर,सरधना पुलिस के अनुसार घटना के दिन 12 मार्च को आशीष ने पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर और बेटी का मुंह दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद ससुरालियों को फोन पर दोनों के डूबने की सूचना दी। 

शिक्षक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक कोचिंग संस्थान के संचालक द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें करते हुए इसका फोटो एवं वीडियो बनाने तथा उसे फेसबुक पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कक्षा दसवीं की 14 वर्षीय यह छात्रा पड़ोसी गांव के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जाती थी।

किशोरी के पिता द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार कोचिंग संस्थान में संचालक धीरज वर्मा ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की तथा उसका फोटो एवं वीडियो बना लिया । कुमार ने बताया इसके बाद वर्मा ने आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर के आधार पर थाने में भारतीय दण्ड संहिता, पास्को एक्ट एवं आई टी एक्ट की सुसंगत धाराओं में बुधवार को धीरज वर्मा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइममेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई