लाइव न्यूज़ :

गर्भवती पत्नी का पहले तार से घोंटा गला फिर सिर पर किया हथौड़े से वार, खुद भी फांसी पर झूला, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 25, 2022 11:49 IST

लड़की के घर वालों ने बताया है कि आरोपी दहेज की मांग करता था जिसके कारण उनके बीच में झगड़ा होता था। तीन महीने पहले भी इनके बीच में सुलह कराने की कोशिश की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उसने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले को दहेज से जोड़कर देख रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी का पहले तार से गला घोंटा और फिर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद उसने भी आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि यह मामला घरेलू कलह का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराने का दुकान चलाता है और उनके बीच में अकसर झगड़ा होता था। वहीं इस घटना के बाद लड़की वालों का आरोप है कि यह हत्या दहेज के लिए हुआ है। वहीं पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके का है। यहां पर रहने वाले 30 साल के शावेज ने अपनी पत्नी की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जान तार से गला घोंटकर ली है। आरोपी द्व्रारा अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारने की भी बात सामने आई है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि हत्या के असल कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

आरोपी ने दुकान नहीं खोला तो पड़ोसियों को शक हुआ

पुलिस का कहना है कि यह मामला शुक्रवार का है जब आरोपी ने अपना किराना का दुकान नहीं खोला तो इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों द्वारा आवाज लगाने और फोन करने पर भी जब आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन लोगों ने छत के सहारे घर में घुसा और कमरे में लाश देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। 

दहेज का मामला बताया जा रहा है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि शावेज ने यह हत्या दहेज के लिए की है। उनका कहना है कि तीन महीने पहले भी उन दोनों के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हुआ था जो समझाने के बाद भी सुलझा नहीं था। आपको बता दें कि दोनों की शादी करीब ढेड़ साल पहले हुई थी और आरोपी किराना का दुकान चला रहा था। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों के बीच कई महीनों से मन मोटाव चल रहा था और हत्या के पीछे यही कारण हो सकता है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली