लाइव न्यूज़ :

Meerut News: बारात देखने पहुंची लड़की को लगी गोली, हर्ष फायरिंग के दौरान हादसा; एक आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 14:17 IST

Meerut News: पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेज की गई है। 

Open in App

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृत युवती की पहचान श्याम नगर निवासी अक्‍सा (22) के रूप में हुई है। अक्सा सोमवार देर रात कॉलोनी में हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की बारात देख रही थी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने जमकर फायरिंग की और एक गोली छत पर खड़ी अक्सा के पेट में लग गयी। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन तुरंत बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष विक्रम सिंह ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि गोली साकिब नामक युवक ने चलाई थी। पुलिस ने देर रात ही साकिब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद अन्य युवक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार अक्सा के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हे सुहेल, उसके भाई साकिब, पिता हाजी शाहनवाज तथा 20–25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेज की गई है। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत