लाइव न्यूज़ :

Meerut Rape mother-daughter: पहले बेटी से रेप कर वीडियो बनाया, डिलीट करने के बहाने मां को होटल बुलाया और उसके साथ भी किया दुष्कर्म, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 17:55 IST

Meerut Rape mother-daughter: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि सालिम नामक युवक ने लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से करीब एक साल पहले दोस्ती की थी और उससे दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती से पैसे की मांग कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देरोज-रोज की मांग से परेशान युवती ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। होटल में बुलाया और वहां उसके साथ भी दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया।अश्लील वीडियो बनाने का जुर्म कुबूल किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Meerut Rape mother-daughter: मेरठ जिले में मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि सालिम नामक युवक ने लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से करीब एक साल पहले दोस्ती की थी और उससे दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती से पैसे की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि रोज-रोज की मांग से परेशान युवती ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि लड़की की मां ने जब युवक से ऐसा करने के लिए मना किया तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे होटल में बुलाया और वहां उसके साथ भी दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया।

जिसके बाद युवक मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। सजवाण ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक, उसने मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का जुर्म कुबूल किया है। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 10 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में रोजगार सहायक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 10 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रोजगार सहायक संतोष कुमार करेत (47) के तौर पर हुई है।

पेंड्रा थाने के प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि घटना 30 अप्रैल की है तथा बालिका की मां ने 20 मई को पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संतोष दिव्यांग है। बोरकर के मुताबिक, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और संतोष पड़ोसी हैं तथा 30 अप्रैल की दोपहर आरोपी की मां ने बालिका को घर के बाहर झाड़ू लगाने के लिए कहा और वह किसी काम से बाहर चली गई।

थाना प्रभारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इस दौरान आरोपी संतोष वहां पहुंचा और वह बालिका को जबरदस्ती घर के भीतर ले गया तथा डरा धमकाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया और इसकी जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बालिका डर गई थी और दुष्कर्म के बारे में किसी को भी नहीं बताया था। उन्होंने बताया कि इस बीच संतोष बालिका को लगातार डरता रहा तो बालिका ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद 20 मई को बालिका और उसकी मां थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा