मेरठः कृषि विश्वविद्यालय के डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2022 22:38 IST2022-03-11T22:25:22+5:302022-03-11T22:38:50+5:30

मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह पर हमला उस समय हुा जब वे अपने घर जा रहे थे। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं।

Meerut: Firing on Dean veterinary of Agriculture University, condition critical, police starts investigation | मेरठः कृषि विश्वविद्यालय के डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

मेरठ कृषि विवि के डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Highlightsमेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह पर हमला।पुलिस के अनुसार डॉ राजवीर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और स्थिति गंभीर है।कार के आईसीएआर संस्थान गेट के पास पहुंचने पर हमलावरों ने मारी गोली।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह शुक्रवार को हथियारबंद लोंगो के हमले गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब करीब पांच बजे छुट्टी के बाद डॉ राजवीर सिंह अपनी कार से अपने घर कंकरखेड़ा जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि उनकी कार पास ही आईसीएआर संस्थान गेट के पास पहुंची ही थी कि हथियारबंद हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी और फिर वे मौके से फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिंह की हालत गंभीर है और उनका फिलहाल आईसीयू में ऑपरेशन चल रहा है।

डॉ राजवीर सिंह को लगी तीन गोलियां, आठ खोखे बरामद

पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों का पता नही लग सका है। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई है और तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार हमलावर कौन थे और उन्होंने डीन को क्यों गोली मारी, इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल डीन के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि पुलिस ने एक अभियुक्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बाइक से थे। उन्होंने घटनास्थल पर डा. राजवीर से रूक कर हालचाल पूछा। उसके बाद आगे और खिड़की के शीशे से ताबड़तोड़ गालियां बरसा दी। पश्चिमी यूपी के बागपत के छपरौली स्थिति हेवा गांव निवासी डाक्टर राजवीर सिंह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस इन्क्लेव में परिवार के साथ रहते हैं। वह 2007 से डीन के पद पर हैं।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Meerut: Firing on Dean veterinary of Agriculture University, condition critical, police starts investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे