लाइव न्यूज़ :

मेरठः ट्रक और बग्घी के बीच जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत, दुर्घटना में बग्घी में जुड़ा एक घोड़ा भी मरा, दो अन्य लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 15:31 IST

उत्तर प्रदेशः घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। पैठचौड़ा मौहल्ले के निवासी प्रदीप ने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी है।

मेरठःमेरठ जिला मुख्यालय के दौराला-मसूरी मार्ग पर खरदौनी गांव में शनिवार तड़के ट्रक और बग्घी के बीच जोरदार भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में बग्घी में जुड़ा एक घोड़ा भी मर गया। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। थाना इंचौली प्रभारी जितेन्द्र कुमार दूबे के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सीताराम (45), तौफीक(20) अहजाज (24) के रुप में हुई है। घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। लावड़ के समसपुर मार्ग स्थित पैठचौड़ा मौहल्ले के निवासी प्रदीप ने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार आज तड़के करीब तीन बजे उसके पिता समेत पांच लोग परीक्षितगढ़ से घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर जा आ रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार उसके पिता सीताराम व लावड़ कस्बे के ही सगे भाई तौफीक व अहजाज की मौके पर मौत हो गई। जबकि नवेद व रवि नामक व्यक्ति घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा