लाइव न्यूज़ :

Meerut News: मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में झड़प, 5 घायल, 8 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 11:22 IST

Meerut News: मेरठ के सरधना के सलावा गाँव में एक सभा के दौरान हुए विवाद के बाद दो समुदायों के युवक आपस में भिड़ गए।

Open in App

Meerut News:  मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार देर रात मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताड़ा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। एसएसपी डॉक्टर ताड़ा ने बुधवार को सुबह बताया कि झगड़ा मछली पकड़ने के दौरान हुआ और एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई की, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।

 उन्होंने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। ताड़ा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार, गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे गांव के बाहर नाले के पास हुई जहां एक समुदाय के कुछ युवक मछली पकड़ रहे थे।

इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने वहां पहुंच कर मछली पकड़ने का विरोध किया। मामूली तकरार ने जल्द ही गाली-गलौज और हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उनके अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। 

टॅग्स :मेरठयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा