लाइव न्यूज़ :

मेरठ: 8 साल की बच्ची के साथ 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी किशोर

By भाषा | Updated: October 3, 2020 07:18 IST

मेरठ में 8 साल की बच्ची के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने रेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के एक किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के एक किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कल रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और घर की छत पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की और उसके घर पर दबिश दी। बाद में किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार

उधर, झारखंड के खूंटी जिले में 12 वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना मुरहू थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम हुई। आरोपी अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची और उसके छोटे भाई को बहला-फुसलाकर पास की एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया और वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर बच्ची के चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और 32 वर्षीय आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :रेपमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर