मेरठः बोरे में 30 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव बरामद, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 21:57 IST2023-02-12T21:56:27+5:302023-02-12T21:57:10+5:30

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Meerut 30-year-old woman naked body found sack body could not be identified possibility murder after rape up police | मेरठः बोरे में 30 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव बरामद, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

Highlightsपुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है। महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

मेरठः मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में रविवार सुबह बोरे में करीब 30 वर्षीय एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई गयी है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

 

हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है। इस फुटेज में सुबह सात बजे एक व्यक्ति सिर पर बोरा अपने कंधों के ऊपर रख कर ले जाता दिख रहा है, लेकिन फुटेज का घटना से संबंध है या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शव को अभी पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

Web Title: Meerut 30-year-old woman naked body found sack body could not be identified possibility murder after rape up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे