लाइव न्यूज़ :

मेरठः 13 वर्षीय बेटी से बलात्कार, 50 वर्षीय पिता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 11:00 IST

पुलिस ने बताया कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

मेरठः पुलिस ने मेरठ शहर के रेलवे रोड क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि आरोपी को पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ ‘पॉक्सो’ अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

नोएडा : शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को अंकित कुशवाहा नामक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि युवती गर्भवती है और उसका आरोप है कि युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कुशवाहा के परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने कुशवाहा पर उससे 55 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने आरोपी के परिवार वालों को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी।

कुशवाहा से शादी की बात कही, तो उसके परिवार ने पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे मिलने पर ही शादी करवाने की बात कही, लेकिन जब वह पैसे नहीं दे पाई तो मार्च के महीने में उससे मारपीट की गई। अंत में परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा