लाइव न्यूज़ :

11 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अगवा कर कार सवार ने किया दुष्कर्म, सुबह दूध लेने गयी थी पीड़िता, जबरन बैठाकर ले गए और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2022 15:13 IST

मेरठः क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसकी बेटी दूध लेने गयी थी, तभी रास्ते में उसे कोई कार में जबरन बैठाकर ले गया और एक घंटे बाद उसे सड़क पर छोड़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में काफी जानकारी मिली हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

मेरठः मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र में एक कार सवार द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसकी बेटी दूध लेने गयी थी, तभी रास्ते में उसे कोई कार में जबरन बैठाकर ले गया और एक घंटे बाद उसे सड़क पर छोड़ गया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में काफी जानकारी मिली हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

उन्होंने कहा कि कार में सवार आरोपी का जल्द ही पता कर लिया जाएगा। बच्ची की मां ने बताया कि सुबह नौ बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी एक डिवाइडर पर बदहवास हालत में पड़ी है। उसने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और वहां से बेटी को घर लाए। बेटी ने आपबीती बताई, जिसके बाद हमने प्राथमिकी दर्ज कराई।’’ 

शामली में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

शामली जिले के कांधला कस्बे के एक मोहल्ले में शनिवार सुबह एक दुकान से दूध खरीदने आई 16 वर्षीय नाबालिग से दुकानदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कांधला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरदीप मौर्य ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि कांधला पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सरफराज नामक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍होंने बताया कि पीड़ित लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि किशोरी एक दुकान से दूध खरीदने गई थी, लेकिन दुकानदार ने उसे अपनी दुकान में खींच लिया और उससे बलात्कार किया। शिकायत में कहा गया है कि बलात्कार के बाद लड़की की हालत खराब हो गयी और वह बदहवास हालत में दुकान में मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई