लाइव न्यूज़ :

मेरठः 11 वर्षीय बेटी के चरित्र पर शक, माता-पिता ने नहर में फेंका, दंपती ने कहा- ‘‘लड़कों से बात करती थी और आपत्तिजनक इशारे’’ करती थी

By भाषा | Updated: September 4, 2022 22:32 IST

उत्तर प्रदेशः सतर्कता दल बबलू के घर पहुंचा और उसने दंपती को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने सच बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबबलू और रूबी ने कहा कि उनकी बेटी की संगत गलत थी।बच्ची की तलाश रविवार सुबह से जारी है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिल सकी है।

मेरठः मेरठ जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के चरित्र पर शक होने के कारण उसे नहर में फेंकने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने रविवार शाम बताया कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गंगानगर निवासी बबलू और उसकी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार के अनुसार, पुलिस दंपति को उस स्थान पर लेकर गई, जहां से उन्होंने बेटी को धक्का देने की बात स्वीकारी है।

उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश रविवार सुबह से जारी है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिल सकी है। बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार, बच्ची को नहर में फेंके जाने की वजह पूछने पर दंपति ने बताया कि उनकी बेटी ‘‘लड़कों से बात करती थी और आपत्तिजनक इशारे’’ करती थी, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

इस बीच, गंगानगर थाना पुलिस ने बताया कि बबलू मेरठ में ही एक दोपहिया कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि पहले बबलू ने अपनी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया था और कहा था कि वह एक सितंबर की शाम रूबी को दवा दिलाने के लिए घर से निकला और उसकी बेटी भी साथ जाने की जिद करने लगी।

पुलिस के अनुसार, बबलू और रूबी ने कहा कि वे अपनी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर बर्गर की एक दुकान पर लेकर गए और बर्गर दिलाने के बाद उन्होंने उसे वहीं से घर वापस भेज दिया, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। जांच में सतर्कता दल को भी लगाया गया था। सतर्कता दल शनिवार रात बबलू के घर पहुंचा और उसने दंपती को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने सच बता दिया। बबलू और रूबी ने कहा कि उनकी बेटी की संगत गलत थी, इसलिए जब वह नहीं मानी तो उन्होंने उसे नहर में धक्का दे दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा