लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगरः पारिवारिक विवाद के चलते मामा ने नाबालिग भांजी की क्रूरता से गला दबाकर हत्या की और आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फंदे से लटकाया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2023 22:28 IST

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी छोटन पांडेय ने पहले अपनी 14 वर्षीया भांजी की गला दबाकर हत्या की और फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उसे फंदे से लटका दिया

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद से आरोपी फरार है।देवकुमार पांडेय ने मामला दर्ज कराया है।घटना के बाद से आरोपी छोटन पांडेय फरार है।

मेदिनीनगरः पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते मामा ने होली पर अपनी नाबालिग भांजी की क्रूरता से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी छोटन पांडेय ने पहले अपनी 14 वर्षीया भांजी की गला दबाकर हत्या की और फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उसे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी का शव उसके नाना के घर से सटे गौशाला से बरामद किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता देवकुमार पांडेय और उसके मौसेरा मामा छोटन पांडेय के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश के साथ-साथ संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। होली के दिन पूजा-पाठ करने के लिए देवकुमार पांडेय अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव विशुनपुरा गढ़वा गए हुए थे।

क्योंकि देवकुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हरभोंगा स्थित अपने ससुराल में ही रहते हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर देवकुमार के मौसेरे साले छोटन पांडेय ने 14 वर्षीया नाबालिग लड़की को हरिवंश दीक्षित के गौशाला में ले जाकर बड़ी निर्ममता से पहले उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या साबित करने के लिए शव को गौशाला में ही फंदे से लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद देवकुमार की मौसेरी सास एवं परिवार के अन्य लोगों को जब घटना की भनक लगी तो वह बच्ची को फंदे से उतारकर घर ले गए तब तक उसकी मौत हो गयी थी। चैनपुर के थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल को मौके पर भेजा गया।

जिसने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से आरोपी छोटन पांडेय फरार है। इस संबंध में देवकुमार पांडेय ने मामला दर्ज कराया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा