लाइव न्यूज़ :

प्रवेश परीक्षा के दबाव के कारण मेडिकल की छात्रा ने 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 5, 2019 15:52 IST

सुसाइड नोट में सोम ने आत्महत्या के लिये ‘‘पढ़ाई के दबाव’’ को जिम्मेदार बताया है। सोम की मां ठाणे में जानी मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं।

Open in App

ठाणे के कोलशेट इलाके में एमडी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने ‘परीक्षा का दबाव’ नहीं झेल पाने के कारण शनिवार को अपनी इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक असत्यापित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। समझा जाता है कि इसे डॉक्टर ने शर्मिष्ठा सोम ने लिखा है।

सुसाइड नोट में सोम ने आत्महत्या के लिये ‘‘पढ़ाई के दबाव’’ को जिम्मेदार बताया है।

सोम की मां ठाणे में जानी मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं।

कापुरबावड़ी थाना के निरीक्षक अरविंद करपे ने बताया, ‘‘प्रतीत होता है कि यह सुसाइड नोट मृतका ने ही लिखा था। इसमें लिखा है कि वह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश परीक्षा को लेकर पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही है।’’

प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुबह करीब सात बजे उसने अपने फ्लैट से छलांग लगायी थी।

करपे ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और सोम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

एमबीबीएस स्नातकों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला के लिये नीट पीजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर) की परीक्षा पास करनी होती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा