लाइव न्यूज़ :

81 वर्षीय पिता हादिबंधु साहू और 72 वर्षीय मां शांति साहू की हथौड़ा मारकर हत्या, खून से लथपथ शवों के पास बैठा रहा बेटा हिमांशु, रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 16:52 IST

Mayurbhanj: स्थानीय निवासियों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों और उनके बेटे को देखा जो एक खाट पर बैठा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात बैसिंगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई।स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

Mayurbhanj: ओडिशा के मयूरभंज जिले में शराब के आदी एक ऑटो चालक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी जिसके बाद रात भर वह उनके खून से लथपथ शवों के पास बैठा रहा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात बैसिंगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई।

स्थानीय निवासियों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों और उनके बेटे को देखा जो एक खाट पर बैठा हुआ था। स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमांशु ने कल रात हुए झगड़े के बाद पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण हिमांशु की पत्नी और बच्चे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना