Mauganj Rape: एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की रेप?, 4 आरोपी ने दिया अंजाम, नाबालिग की बहन और बहनोई ने आरोपियों का दिया साथ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 09:38 IST2024-11-29T09:37:19+5:302024-11-29T09:38:25+5:30
Mauganj Rape MP: उप महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने बताया कि लड़की अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में यात्रा कर रही थी (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था)।

सांकेतिक फोटो
Mauganj Rape MP: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक '108' आपातकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में चौंकाने वाली घटना 22 नवंबर को हुई थी। इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों में से चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उप महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने बताया कि लड़की अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में यात्रा कर रही थी (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था)।
STORY | MP: 16-year-old girl raped in ‘108’ ambulance in Mauganj district; main accused, driver held
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2024
READ: https://t.co/2m4xtaJmGRpic.twitter.com/LzL3Qa0x3C
उन्होंने बताया कि इन तीनों के अलावा, दो अन्य व्यक्ति, चालक और उसका सहयोगी, एम्बुलेंस में मौजूद थे। उप महानिरीक्षक पांडे ने बताया कि नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
नाबालिग की बहन और बहनोई के खिलाफ अपराध में सहायता करने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।