लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक दिवंगत केदार सिंह के पौत्र की सात-आठ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या की, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 22:08 IST

मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव में हिमांशु सिंह (35) की सात-आठ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मऊः मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व विधायक दिवंगत केदार सिंह के पौत्र की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव में हिमांशु सिंह (35) की सात-आठ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

एएसपी ने कहा कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिमांशु सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से 1980 में कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे दिवंगत केदार सिंह का पौत्र बताया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वह कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव में एक पंचायत में गया था जिसमें विवाद के बाद लाठी-डंडों से पीटकर उसे महुआर गांव में अधमरा कर छोड़ दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमांशु को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना