लाइव न्यूज़ :

मथुरा: भाई के साले ने दो लोगों को बुलाकर युवती से किया सामूहिक बलात्कार, फिर पैसे न मिलने पर वीडियो किया वायरल

By भाषा | Updated: June 27, 2019 13:22 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म एवं उससे संबंधित वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोपों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना बलदेव के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

शुक्ला के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने एक मामले में मदद के लिए एटा के बरी गांव के निवासी अपने भाई के साले सुनील से संपर्क किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद भाई के साले ने गांव के दो युवकों अजीत और देवदत्त के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना की फोटो तथा वीडियो क्लिप बना लीं। इसके बाद आरोपी युवती को ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार रुपए की मांग करने लगे।

पीड़िता का कहना है कि रुपए न मिलने पर आरोपियों ने वीडियो और फुटेज वायरल कर दिए। पीड़िता को पता चला तो उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी शलभ माथुर ने बलदेव के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

जावला ने इस संबंध में जानकारी दी, '‘मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अन्य दोनों आरोपियों अजीत व देवदत्त की तलाश में दबिश दी जा रही है।'' उन्होंने कहा कि पीड़िता की चिकित्सा जांच करा ली गयी है।

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया