लाइव न्यूज़ :

दो महीने पहले गोवर्धन आए यूक्रेन युवक ने आश्रम में फांसी लगाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में ब्रज में अंतिम संस्कार की इच्छा जतायी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 20:37 IST

पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके कमरे में मिले लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट व मोबाइल फोन आदि सामान कब्जे में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलेक्जेंडर नामक 37 वर्षीय युवक दो माहीने पहले अपने एक मित्र ब्रज सुंदरदास के साथ भारत आया था।गोवर्धन के आन्यौर गांव के गोविंद कुण्ड के निकट श्रीराधा मोहनमोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था। बीते 11 दिसम्बर को यूक्रेन वापस लौट गया, जबकि एलेक्जेण्डर यहीं रह गया।

मथुराः उत्तर प्रदेष के मथुरा जनपद में ब्रज भ्रमण के इरादे से दो महीने पहले गोवर्धन आए एक यूक्रेन के एक युवक ने स्थानीय आश्रम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके कमरे में मिले लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट व मोबाइल फोन आदि सामान कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजकमल ने बताया कि एलेक्जेंडर नामक 37 वर्षीय युवक दो माहीने पहले अपने एक मित्र ब्रज सुंदरदास के साथ भारत आया था तथा गोवर्धन के आन्यौर गांव के गोविंद कुण्ड के निकट श्रीराधा मोहनमोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था। उन्होंने बताया, उसका मित्र ब्रज सुंदर दास तो बीते 11 दिसम्बर को यूक्रेन वापस लौट गया, जबकि एलेक्जेण्डर यहीं रह गया।

उन्होंने बताया कि उसके बगल के कमरे में एक रूसी नागरिक रहता है। बुधवार को जब उन लोगों ने सुबह होने के बाद भी कमरे से बाहर आते नहीं देखा तो इसकी जानकारी मंदिर के महंत जानकी दास को दी। जानकी दास की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कमरा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय सूचना विभाग के निरीक्षक प्रदीप षर्मा ने बताया, मृतक यूक्रेनी नागरिक के कमरे से पुलिस को उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिनमें से एक में उसने अपनी मृत्यु हो जाने पर किसी भी अन्य को दोषी न मानते हुए उसका अंतिम संस्कार ब्रजभूमि में ही करने की इच्छा प्रकट की है।

उन्होंने बताया, मृतक के पास अक्टूबर 2022 तक का वीजा था, तथा यह बिजनेस वीजा पर मथुरा आया था। उसकी मृत्यु के संबंध में सारी सूचना यूक्रेनी दूतावास को भेज दी गई है और वहां से जो भी निर्देष मिलेंगे, उन्हीं के अनुसार उसका अंतिम संस्कार आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज