लाइव न्यूज़ :

9 साल की बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया और सार्वजनिक करने की धमकी दी, परिजन गए थे गांव से बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 17:58 IST

मथुराः पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और मौके से फरार होने से पहले पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।दो नाबालिग लड़के घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ दुष्‍कर्म कर आरोपी फरार हो गए।

मथुराः मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में परिजनों की अनुपस्थिति में वहीं के दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर नौ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और मौके से फरार होने से पहले पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) छोटेलाल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा उसे चिकित्सा जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार शनिवार शाम जब वे किसी काम से गए थे और उनकी नौ वर्ष की बेटी घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़के घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। शिकायत के मुताबिक लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ दुष्‍कर्म कर आरोपी फरार हो गए।

परिजनों ने बताया है कि आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया है और धमकी दे गए कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार, मामला दर्ज

जींद जिले की अलेवा थाना पुलिस ने युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने और उसे धमकी देने के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अलेवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली तभी गांव का ही सुमित उसकी बेटी का मुंह दबा कर नजदीकी पंचायती दरवाजे में ले गया और उसके साथा बलात्कार किया।

तहरीर के आधार पर उन्होंने बताया कि आरोपी बाद में घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गया। अलेवा पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceमथुरायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?