लाइव न्यूज़ :

मथुराः आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को मार डाला, घसीटते हुए ले गए और बुरी तरह टूट पड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 12:19 IST

Mathura: छाता के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि कस्बे के दिल्ली गेट मोहल्ला स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी सोफियान (तीन) बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब घर के बाहर खेल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत यह सूचना बच्चे के परिजनों को दी।उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए।

Mathura:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कोसीकलां शहर की ईदगाह कॉलोनी की है, जहां बुधवार को घर के बाहर खेलते समय खूंखार आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को अकेला पाकर घेर लिया और कुछ ही पलों में उसे लहूलुहान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत यह सूचना बच्चे के परिजनों को दी। वे उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मृत्यु हो गई। छाता के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि कस्बे के दिल्ली गेट मोहल्ला स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी सोफियान (तीन) बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब घर के बाहर खेल रहा था, तभी कहीं से लड़ते हुए आए कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले गए तथा बुरी तरह उस पर टूट पड़े। उन्होंने बताया कि जब गली के ही कुछ बच्चों ने यह दृश्य देखा तो दौड़कर उसके घरवालों को बताया। वे सभी सन्न रह गए।

उन लोगों ने भागकर कुत्तों को डंडे से मारकर भगाया, लेकिन तब तक वे बच्चे को बुरी तरह से घायल कर चुके थे। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह कुत्तों के दांत एवं पंजों से बने जख्म थे। परिजन मासूम सोफियान को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन जब घायल बच्चे को मथुरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?