बहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 20:20 IST2026-03-12T20:17:19+5:302026-03-12T20:20:47+5:30

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

mathura sasu Akbari Begum murder bahu hina lover Adil came visit night and sex objectionable strangled death pillow buried her up police | बहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुष्टि हुई कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।बदनामी के डर से दोनों ने कथित तौर पर अकबरी की हत्या कर दी।

मथुराः मथुरा जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव की रहने वाली अकबरी बेगम (50) की तीन मार्च को मौत हो गई और बाद में उन्हें दफना दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि परिवार ने बाद में आठ मार्च को पुलिस से संपर्क किया और संदेह व्यक्त किया कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या का मामला है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिसमें पुष्टि हुई कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर अकबरी की हत्या करने के लिए तकिए का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया तकिया बरामद कर लिया गया है। कुमार ने कहा कि जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की बहू हिना (22) कथित तौर पर अपने पड़ोसी आदिल (20) के साथ विवाहेतर संबंध में थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात आदिल हिना से मिलने आया था, तभी अकबरी बेगम ने उन्हें साथ देख लिया और उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई। पकड़े जाने के बाद सामाजिक बदनामी के डर से दोनों ने कथित तौर पर अकबरी की हत्या कर दी।

Web Title: mathura sasu Akbari Begum murder bahu hina lover Adil came visit night and sex objectionable strangled death pillow buried her up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे