लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पति ने पत्नी को मारने के लिए शार्प शूटर को दी सुपारी, आरोपी के गिरफ्तार होते ही हुआ खुलासा

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 08:02 IST

पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्धनगर निवासी इस शार्प शूटर ने ही मृतका प्रीति के लिए पति सुनील को कथित तौर शार्प शूटर उपलब्ध कराए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक प्रीति हत्याकांड में शार्प शूटर रॉबिन ही वह शख्स है, जिसने अपने दो और साथी को महिला के पति से मिलवाया।हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मथुराउत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले हफ्ते एक पति द्वारा ही सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराने की साजिश का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने शनिवार को कथित हत्या कराने के आरोपी एक शार्प शूटर के गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्धनगर निवासी इस शार्प शूटर ने ही मृतका प्रीति के लिए पति सुनील को कथित तौर शार्प शूटर उपलब्ध कराए थे।

19 दिसंबर की रात को प्रीति की गोली मारकर हत्या के मामले में पति सुनील की हुई गिरफ्तारी-

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, कोसीकलां के शालीमार रोड पर 19 दिसंबर की रात को प्रीति की गोली मारकर हत्या के मामले में पति सुनील की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को इस हत्या में शामिल शार्प शूटर रॉबिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह शार्प शूटर गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव फलैदा बांगर का रहने वाला है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पति ने बुलंदशहर के महमूदपुर निवासी रिंकू को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी-

पुलिस के मुताबिक रॉबिन ने पूछताछ में बताया, ‘‘मृतका प्रीति के पति फरीदाबाद निवासी सुनील ने हत्या करने के लिए उसे और उसके साथी बुलंदशहर के महमूदपुर निवासी रिंकू को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें एक लाख रुपये की पेशगी दी गई थी प्रीति को मारने में उनका एक और साथी अंकित भी शामिल था।’’

एसपी ग्रामीण के मुताबिक प्रीति हत्याकांड में शार्प शूटर रॉबिन ही वह शख्स है, जिसने अपने दो और साथी शार्प शूटरों रिंकू और अंकित को सुनील से मिलवाया था, रॉबिन खुद एक शार्प शूटर है और वारदात के समय मौके पर ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि रिंकू और अंकित की तलाश जारी है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हत्याकांडमथुराकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई