लाइव न्यूज़ :

दारोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती के साथ चार युवकों ने चलती कार में किया गैंगरेप, आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंककर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2021 13:59 IST

पुलिस अधीक्षक, देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र निवासी एक युवती की सोशल मीडिया मंच फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक उसे पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दिलाने कार से आगरा ले गया था।आरोपी युवती के कार में बैठने के कुछ देर बाद ही उससे छेड़छाड़ करने लगे।

मथुराः उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र की एक युवती के साथ चार युवकों द्वारा कार में लिफ्ट देकर आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक, देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र निवासी एक युवती की सोशल मीडिया मंच फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह युवक उसे पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दिलाने कार से आगरा ले गया था।

उन्होंने कहा कि यह घटना आगरा से परीक्षा देकर लौटने के दौरान हुई। हालांकि, जाने के दौरान कार में युवक के अलावा केवल एक चालक ही था, परंतु वापसी में उसके चार अन्य साथी भी थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवती के कार में बैठने के कुछ देर बाद ही उससे छेड़छाड़ करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को राजमार्ग के किनारे ही बुरी तरह से घायल हालत में छोड़ गए, जिसकी जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसके घरवालों को दी।

बाद में परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजीव त्यागी के मुताबिक पीड़िता उस युवक का केवल फोन नंबर बता पा रही है, जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। वह उस युवक के बारे में और कुछ नहीं जानती है।

उप्र: अदालत ने बच्ची से बलात्कार, हत्या के दोषी को मौत की सजा सुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को सात वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में 27 वर्षीय युवक को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने 10 जनवरी 2013 को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सात वर्षीय बेटी सुबह घर से खेलने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी।

जब उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि हरपुरा गांव निवासी शहजाद को बच्ची से बातचीत करते देखा गया था। दोपहर बाद बच्ची की लाश खेत में मिली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के साथ ही पॉक्सो अधिनियम एवं एससी/एसटी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) पंकज श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शहजाद को दोषी ठहराते हुए फांसी और दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली