लाइव न्यूज़ :

मथुरा: सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर लोगों को चूना लगाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई सालों से चल रहा था रैकेट

By भाषा | Updated: October 5, 2018 19:28 IST

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, देशी तमंचा, कारतूस और चार हजार रुपए की नकदी बरामद की।

Open in App

मथुरा, पांच अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने सोशल साइट्स पर सस्ते में विभिन्न प्रकार की चीजें बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को लूटने वाले गिरोह से जुड़े 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में हत्या, वृन्दावन में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, लूट आदि वारदातों के कई मामले दर्ज हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि जनपद के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलिजेंस एवं सर्विलांस टीम के सहयोग से बृहस्पतिवार की रात नगला रामताल से हरियाणा के जिला नूंह के गांव नई निवासी शमीम उर्फ शम्मी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर इसी वर्ष दर्ज हुए लूट के मामले में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त शातिर बदमाश कुछ माह पूर्व ही थाना बिछोर, जिला नूंह में दर्ज वसीम की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। वह एक बेहद शातिर लुटेरा है, जो कई साल से अपने साथियों के साथ लगातार लूट एवं हत्या जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध हरियाणा व राजस्थान में कई अन्य मामले भी दर्ज होने की जानकारी मिली है जिनका पूरा विवरण हासिल किया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, देशी तमंचा, कारतूस और चार हजार रुपए की नकदी बरामद की। वह लुभावने विज्ञापनों के माध्यम से दूसरे राज्यों के लोगों को अपने यहां बुलाता था तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें लूट लेता था।

उसके गिरोह के दो अन्य बदमाशों- राकिब निवासी ग्राम नई, जिला नूंह (हरियाणा) और इस्लाम निवासी गामड़ी, जिला भरतपुर (राजस्थान) का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुरासोशल मीडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा