लाइव न्यूज़ :

मथुरा में फल विक्रेता पर वायरस फैलाने के लिए थूक लगाकर केले बचने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 8, 2020 13:06 IST

मथुरा के इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस फल विक्रेत के नमूने भी जांच के लिए गए हैं। केले बेचने वाला युवक मेवाती मोहल्ला, डीगगेट का निवासी है।

Open in App
ठळक मुद्दे मथुरा में लोगों ने एक फल विक्रेता पर थूक लगाकर केले बेचने का आरोप लगाया है।लोगों का आरोप है कि विक्रेता संक्रमण फैलाने का प्रयास कर रहा था।

मथुरा में लोगों ने एक फल विक्रेता पर थूक लगाकर केले बेचने का आरोप लगाया जिसके बाद विक्रेता को जिला अस्पताल के पृथक केंद्र में भेज दिया गया और उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

लोगों का आरोप है कि विक्रेता संक्रमण फैलाने का प्रयास कर रहा था। कृष्णानगर पुलिस चौकी के प्रभारी हरेंद्र मालिक ने बताया कि केले बेचने वाला युवक मेवाती मोहल्ला, डीगगेट का निवासी है।

लोगों ने शिकायत की थी कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान लिंक मार्ग पर फ्लाईओवर के पास एक फल विक्रेता केलों पर थूक लगाकर बेच रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर फल विक्रेता को जिला अस्पताल के पृथक केंद्र भेज दिया गया तथा नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को मथुरा से जांच के लिए भेजे गए 31 नमूनों में से दो में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक आगरा के मंटोला क्षेत्र की महिला है, जिसका मथुरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दूसरा व्यक्ति, दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ शामली जनपद निवासी जमाती है जो फरह थाना क्षेत्र के ओल कस्बे की एक मस्जिद में 29 अन्य जमातियों के साथ रह रहा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमथुराउत्तर प्रदेश में कोरोनायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह