माता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2026 13:37 IST2026-03-30T13:02:37+5:302026-03-30T13:37:08+5:30

विशाखापत्तनम के गाजुवाका स्थित सर्किल इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (सीआई) के अनुसार यह घटना एलवी नगर स्थित एक घर में घटी, जहां पुलिस को संदिग्ध के घर के अंदर छिपाकर रखे गए शव के अवशेष मिले।

Married Navy Staffer Ravindra Kills Lover Home Chops Up Body, Stores In Fridge Wife went parents house girlfriend Mounika home fight | माता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

सांकेतिक फोटो

Highlightsफ्रिज में छिपाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।आरोपियों की पहचान चिंतादा रविंद्र और उसकी प्रेमिका पोलिपल्ली मोनिका के रूप में हुई है।दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अंत में मौनिका की हत्या कर दी गई।

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के गाजुवाका इलाके में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने रविवार को एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू खरीदा और शव के टुकड़े किए। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक विवाहित नौसेना कर्मचारी चिंतादा रविंद्र ने अपनी प्रेमिका पोलिपल्ली मौनिका को घर बुलाकर मार डाला। जब चिंतदा रविंद्र की पत्नी अपने माता-पिता के घर चली गईं।

तो प्रेमिका मोनिका को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित अपने घर पर कुछ समय बिताने के लिए बुलाया था। प्रेमिका को मार कर शरीर के कई टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिया। फ्रिज में छिपाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों की पहचान चिंतादा रविंद्र और उसकी प्रेमिका पोलिपल्ली मोनिका के रूप में हुई है।

विशाखापत्तनम के गाजुवाका स्थित सर्किल इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (सीआई) के अनुसार यह घटना एलवी नगर स्थित एक घर में घटी, जहां पुलिस को संदिग्ध के घर के अंदर छिपाकर रखे गए शव के अवशेष मिले। आधे अवशेष फ्रिज में और आधे बोरी में पैक करके रखे गए थे। मुलाकात मौनिका के लिए मौत का निमंत्रण साबित हुई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अंत में मौनिका की हत्या कर दी गई।

शरीर के कई टुकड़े कर दिए गए। पुलिस के अनुसार, आईएनएस देगा में तैनात 35 वर्षीय नौसेना अधिकारी रविंद्र ने कथित तौर पर 2021 में एक डेटिंग ऐप पर 29 वर्षीय मौनिका से संपर्क किया था। रविंद्र की पत्नी कुछ सप्ताह पहले विजयनगरम स्थित अपने माता-पिता के घर गई थीं। अपनी प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताने का यह सबसे अच्छा मौका बताकर बुलाया।

रविंद्र ने रविवार दोपहर को मौनिका को अपने घर बुलाया। बाद में, दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान रविंद्र ने कथित तौर पर मौनिका को चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, कुछ हिस्सों को एक बैग में डालकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया, जबकि बाकी हिस्सों को अपने घर के फ्रिज में रख दिया।

इसके बाद रविंद्र पुलिस स्टेशन गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने दावा किया कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और वह अक्सर उसकी पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में बताने की धमकी देती थी। अधिकारी ने बताया कि इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिनमें से एक झगड़ा मौनिका की हत्या वाले दिन भी हुआ था।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें फ्रिज और घर के अंदर कटे हुए शरीर के टुकड़े मिले। मौनिका का सिर गायब था। पुलिस को शक है कि रविंद्र ने सिर को किसी दूसरी जगह ठिकाने लगा दिया होगा। लापता शरीर के टुकड़ों की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह मामला 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की क्रूर हत्या की याद दिलाता है। वालकर की कथित तौर पर उनके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली स्थित उनके फ्लैट में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसने महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और कटे हुए हिस्सों को एक रेफ्रिजरेटर में भरकर कई दिनों तक राजधानी में अलग-अलग जगहों पर बिखेर दिया ताकि किसी को पता न चल सके।

Web Title: Married Navy Staffer Ravindra Kills Lover Home Chops Up Body, Stores In Fridge Wife went parents house girlfriend Mounika home fight

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे