अहमदाबाद: एक शख्स के तीन-तीन महिलाओं से अफेयर, पत्नी ने ऐसे पकड़ी उसकी धोखेबाजी
By वैशाली कुमारी | Updated: July 14, 2021 16:06 IST2021-07-14T16:06:21+5:302021-07-14T16:06:21+5:30
युवक की पत्नी का कहना है शादी के बाद भी उसके पति के अलग सम्बंध है। उन्होंने आगे कि जब भी इस मैने बात करने की कोशिश की तो वह मेरे साथ मारपीट करता था ।

प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद शहर में रहने वाले एक युवक के 3 महिलाओं से सम्बन्ध होने की बात सामने आई है। युवक की पत्नी का कहना है शादी के बाद भी उसके पति के अलग सम्बंध है। उन्होंने आगे कि जब भी इस मैने बात करने की कोशिश की तो वह मेरे साथ मार पीट करता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला ने 'अभयम 181 हेल्पलाइन' पर काल करके अपनें पती द्वारा मारपीट करने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। महिला का कहना है कि उसकी शादी 10 साल पहले हो चुकी है और उनका 8 साल का एक बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद शक होने पर जब अपने पति से इस बारे में बात की, उसके साथ मारपीट की।
महिला का कहना है कि उसके पति के जिन महिलाओं से सम्बन्ध थे उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि युवक शादीशुदा है, और उसका 8 साल का एक बेटा भी है। महिला के अनुसार उसे अपने पति के सम्बन्ध के बारे में तब पता चला जब उसने अपने पति का मोबाइल फोन चेक किया।
महिला का कहना है कि पहले इस बात की जानकारी उसने अपने ससुराल वालों को दी। लेकिन उन्होंने मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा। फिर महिला ने मामलों को अपने हाथ में लेने का फैसला किया और उन तीन महिलाओं को बुलाया जिनके संपर्क उसे मिले थे।
तीनों ने पुष्टि की कि उस व्यक्ति के उनके साथ उनके अवैध संबंध थे और उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति को उनसे छुपाया था। मामला सामने आने के बाद एक विशेष टीम ने शख्स की काउंसलिंग की और विवाहेत्तर संबंध से दूर रहने के बारे में समझाया।