लाइव न्यूज़ :

विवाह के बाद बाहर कमाने चला गया चाचा, चाची की मांग में सिंदूर भर भतीजे ने की शादी, प्रेमी जोड़े गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2021 20:09 IST

बिहार के वैशाली जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव का मामला है. बताया जा रहा है कि महिला की पहली शादी करीब 4 वर्ष पूर्व आशिक के चाचा से हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देछोटी चाची की मांग में सिंदूर भर उसे अपनी पत्नी बना लिया.युवक भी अपनी चाची के प्यार में पागल हो गया था.प्रेमी जोडे़ की गायब होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां प्यार में अंधा एक आशिक ने रिश्ते को तार तार करते हुए अपनी ही चाची से शादी रचा ली है.

रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है. शादी के बाद दोनों गायब हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में एक भतीजे ने बन्द कमरे में अपनी ही छोटी चाची की मांग में सिंदूर भर उसे अपनी पत्नी बना लिया.

बताया जा रहा है कि महिला की पहली शादी करीब 4 वर्ष पूर्व आशिक के चाचा से हुई थी. शादी के बाद भी उसके प्यार का नशा नहीं उतरा. युवक भी अपनी चाची के प्यार में पागल हो गया था. दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बुधवार की रात युवक ने बंद कमरे में अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दी. मामला तब तूल पकड़ा, जब महिला का पति काम कर वापस घर लौटा.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का पहला पति अपनी पत्नी से पूछा तो उसने भी इस शादी पर अपनी हां भरते हुए बताया कि हम शादी कर लिए और उस लड़के के साथ ही रहेंगे. पत्नी का जवाब सुनकर उसके होश उड़ गए. पत्नी ने कहा कि हां हमने शादी रचा ली है और अब हम उसी के साथ रहेंगे. वही हमारी दुनिया है. 

उधर, प्रेमी जोडे़ की गायब होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई. किसी ने उन्हें नहीं देखा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोनों कहा गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस शादी के बाद घर वाले उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिए. जिसके बाद देर रात तक दोनों नवविहित जोड़ा घर के पास स्थित एक बसवारी में शरण लिए हुए थे. हालांकि मामला अभी थाना तक नहीं पहुंचा है, जिस वजह से पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO