लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: एनआईए ने 14 सर्विस पिस्टल की बरामद, कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2018 03:05 IST

एनआईए मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे के शस्त्रागार से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन गायब होने के मामले की जांच कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: मणिपुर से कांग्रेस विधायक यामथोंग हाओकिप को गायब हथियार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज गिरफ्तार किया। एनआईए मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे के शस्त्रागार से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन गायब होने के मामले की जांच कर रही है।वर्ष 2016 और 2017 के बीच ये हथियार गायब हुए। अवैध रूप से पुलिस की पिस्तौल रखने और विभिन्न उग्रवादी समूहों को उन्हें वितरित करने में संलिप्तता के लिए यामथोंग हाओकिप को आज गिरफ्तार किया गया।हाओकिप मणिपुर के सैकुल से विधायक हैं। उन्हें इंफाल में विशेष अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘हाल में उनकी अस्वस्थता के चलते एनआईए न्यायाधीश ने जेल प्रशासन से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया।’’ एनआईए की जांच के दौरान 30 जुलाई 2018 को हाओकिप के आवास की छानबीन में एक गायब पिस्तौल इंफाल में मंत्री पुखरी से बरामद की गयी । इसके साथ ही अन्य भड़काऊ सामग्री मिली थी। छानबीन के दौरान समुचित सामग्री और अन्य सबूत जमा किये गए जिससे मामले में विधायक की संलिप्तता साबित होती है। एनआईए ने मामले में अब तक 14 हथियार बरामद किये और जांच जारी है।

टॅग्स :मणिपुरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह