मणिपुर राहत शिविरः दुष्कर्म के बाद हत्या?, 9 वर्षीय बच्ची के शव पर चोटों के निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 15:27 IST2025-03-21T15:25:14+5:302025-03-21T15:27:16+5:30

Manipur relief camp: बच्ची का शव रात में राहत शिविर परिसर में मिला जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। शव पर चोटों के निशान पाए गये हैं।

Manipur relief camp Murder after rape injury marks body of 9-year-old girl | मणिपुर राहत शिविरः दुष्कर्म के बाद हत्या?, 9 वर्षीय बच्ची के शव पर चोटों के निशान

file photo

Highlightsप्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चुराचांदपुरः मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक राहत शिविर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय बच्ची मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची शाम से लापता थी और उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव रात में राहत शिविर परिसर में मिला जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। शव पर चोटों के निशान पाए गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला

बिहार के जमुई जिले में एक महिला का शव उसके घर के एक कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला है। जमुई सदर पुलिस उपाधीक्षक सतीश सुमन ने शुक्रवार को बताया कि मृतका सुमित्रा देवी (45) का शव कल घर के एक कमरे से बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि सुमित्रा देवी के पति नवीन कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को गिद्धौर थाने में दिए गए लिखित आवेदन पर इस मामले में हत्या सहित अन्य संगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति ने मामले में अपनी पत्नी की हत्या की आशंका जतायी है।

Web Title: Manipur relief camp Murder after rape injury marks body of 9-year-old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे