लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: चार साल की बच्ची से रेप करने पर आरोपी को POCSO Act के तहत मिली मौत की सजा

By स्वाति सिंह | Updated: August 1, 2018 05:36 IST

बलात्कार के अधिकांश मामलों के आरोपियों को जमानत पर रिहा होने के बाद उग्रवादी कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर देते हैं।

Open in App

इंफाल, 1 अगस्त:मणिपुर में एक चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी को जिला कोर्ट ने मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। मणिपुर के सेनापति जिले में जिला अदालत में ए नौतुनेश्वरी ने डेविड (23) के खिलाफ सजा सुनाई। खबरों कि मानें तो आरोपी ने बच्ची के साथ 27 दिसंबर, 2015 को पहाड़ी में एक सुनसान स्थान पर बलात्कार किया था। मणिपुर में पहली बार बलात्कार और हत्या के आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई है। 

बलात्कार के अधिकांश मामलों के आरोपियों को जमानत पर रिहा होने के बाद उग्रवादी कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर देते हैं। पहला मामला नहीं है जिसमें पोस्को एक्ट के अंतर्गत कम समय में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।हालांकि देश में रेप के आरोपी को मौत की सजा देने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले राजस्थान के अलवर की एससी-एसटी कोर्ट ने पोस्को एक्ट के तहत 7 महीने की बच्ची का अपहरण कर रेप के मामले में आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई थी। 

वहीं, मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली में मासूम से दुष्कर्म मामले में 40 वर्षीय आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले में 46 दिन में फैसला सुनाया गया था। प्रदेश में भी यह पहला मामला था जहां नाबालिग से रेप मामले में फांसी की सजा के सुनाई गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्ची से रेप मामले में फांसी की सजा का कानून बनाया था जिसे 21 अप्रैल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मणिपुररेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा