मणिपुर में भाजपा नेता की हत्या, घर के पास हमलावरों ने मारी गोली

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2023 17:48 IST2023-01-24T17:42:22+5:302023-01-24T17:48:11+5:30

मणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने भाजपा नेता पर उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर के करीब थे।

Manipur BJP leader L Rameshwor Singh shot by two armed assailants | मणिपुर में भाजपा नेता की हत्या, घर के पास हमलावरों ने मारी गोली

मणिपुर में भाजपा नेता की हत्या (फाइल फोटो, ट्विटर)

Highlightsमणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या।मणिपुर पुलिस के अनुसार घटना सुबह 10.30 से 11.30 के बीच हुई, अस्पताल में हुई मौत।

इंफाल: मणिपुर में मंगलवार को भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सामने आई जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस दो हमलावरों ने भाजपा नेता पर उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर के पास थे। इन अपराधियों ने दो गोलियां चलाई और फिर फरार हो गए। अपराधियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इस बीच मणिपुर भाजपा ने एल रामेश्वर सिंह की हत्या पर शोक जताया है। मणिपुर भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया, 'पूर्व-सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए।'

घटना मंगलवार सुबह थौबाल जिले के क्षेत्री लिकाई इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना सुबह 10.30 से 11.30 के बीच हुई। सीने में गोली लगने के बाद 50 साल के रामेश्वर सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दिन में करीब एक बजे उनकी मौत हो गई।

घटना को लेकर मणिपुर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हम फिलहाल ये बताने की स्थिति में नहीं हैं कि इसके पीछे कौन है। एक सूत्र के अनुसार हमलावर तीन थे और उन्हें एक एसयूवी गाड़ी में देखा गया। इस गाड़ी पर कोई नंबर दर्ज नहीं था।'

Web Title: Manipur BJP leader L Rameshwor Singh shot by two armed assailants

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे